जगनमोहन बन सकते हैं केंद्रीय राज्यमंत्री

इस मामले पर पार्टी प्रमुख सोनिया गांधीने दिवंगत मुख्यमंत्री रेड्डी के प्रमुख राजनीतिक सलाहकार और सांसद केवीपी रामचंद्र राव से मुलाकात की। समझा जाता है कि बैठक में आंध्र में भावी सत्ता-समीकरण का रोडमैप तैयार हुआ। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल भी मौजूद थे।
उच्चस्थ सूत्रों के मुताबिक फिलहाल आंध्र प्रदेश में दिवंगत वाई एस आर के पुत्र जगनमोहन रेड्डी को सत्ता सौंपे जाने के कोई संकेत नहीं हैं। इसलिए रोसैय्या के मुख्यमंत्री बने रहने की प्रबल संभावना है। रोसैया को वाईएसआर के निधन के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। सूत्रों के मुताबिक जगनमोहन रेड्डी के निकटभविष्य में केंद्र में राज्यमंत्री बनाए जाने की संभावना है। वह कडप्पा से लोकसभा के सदस्य हैं।












Click it and Unblock the Notifications