जेट की 160 उड़ाने रद्द हुईं, यात्री बेहाल

Jet Airways
मुंबई/नई दिल्ली। निजि एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज के 400 से भी अधिक पायलटों के अनिश्चितकालीन अवकाश पर चले जाने के कारण जेट की अबतक 160 उड़ाने रद्द हो चुकी हैं। ये सभी पायलट दो सीनियर पायलटों की बहाली की मांग कर रहे हैं। वहीं जेट एयरवेज ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए मंगलवार को तीन और पायलटों को बर्खास्त कर दिया है।

हालात को देखते हुए कई यात्रियों ने जेट की अपनी उड़ानों को पहले ही रद्द कर दिया है। ऐसे में बुधवार सुबह मुंबई के छत्रपति शिवाजी हवाई अड्डे पर कम भीड़ देखी गई। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जेट के पायलट नागरिक उडड्डयन महानिदेशक से भी मिल सकते हैं।

मंगलवार को भी जेट एयरवेज को लगभग 200 उड़ाने रद्द करनी पड़ीं थी जिस वजह से 20,000 से अधिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि मुंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार शाम अपने आदेश में पायलटों के हड़ताल करने पर रोक लगाई थी।
सरकार ने मंगलवार को जेट प्रबंधन से कहा कि मामले को जल्दी हल करें। हालांकि अभी जेट प्रबंधन और आंदोलनकारी कर्मचारियों के बीच वार्ता शुरू नहीं हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+