म.प्रदेशः गाय, भैंस का भी होगा बीमा

Cows
भोपाल। मध्य प्रदेश के किसानों और पशुपालकों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उन्हें बीमारी अथवा दुर्घटना में पशुओं की मृत्यु हो जाने पर नुकसान नहीं उठाना होगा क्योंकि राज्य सरकार दुधारू गाय और भैंसों का बीमा कराने जा रही है। इतना ही बीमा के प्रीमियम की 50 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 25 प्रतिशत राशि राज्य सरकार की ओर से अनुदान के रुप में बीमा कंपनी को दी जाएगी । किसाने को 10, 000 रुपये तक की कीमत के दुधारू पशु के प्रीमियम में सिर्फ 62 रूपए ही देने होंगे।

राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस बीमा योजना के लिए प्रदेश के छह जिलों का चयन किया गया है। चयनित जिलों बालाघाट, रीवा, सीधी, सीहोर, देवास और इंदौर में इस योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना में एक पशुपालक अधिकतम दो पशुओं का बीमा करा सकेगा। यह बीमा एक वर्ष के लिए होगा। अनुमान के मुताबिक पशुपालक को 10, 000 रुपये तक की कीमत के दुधारू पशु के प्रीमियम में सिर्फ 62 रूपए ही देने होंगे।

जानकारी के अनुसार बीमा अवधि में बीमारी अथवा दुर्घटना में पशु की मृत्यु होने पर बीमा कंपनी पूरी बीमा राशि का भुगतान करेगी। इसके लिए जरुरी होगा कि पशुपालक पशु की मृत्यु होने के 24 घंटे के भीतर पोस्टमार्टम रिपोर्ट बीमा कंपनी को प्रस्तुत करें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+