फरीदाबाद में इमारत ढही, दर्जनों फंसे

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के न्यू इंडस्ट्रियल टाउंशिप के फर्स्ट फेज में स्थित यह शॉपिंग कॉम्पलेक्स 'सिटी सेंटर' के नाम से प्रसिद्ध है। बुधवार को यह इमारत अचानक ढह गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तीन दर्जन से अधिक लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है।
एक की मौत की पुष्टि
पुलिस का कहना है कि फिलहाल अभी कहना मुश्किल होगा कि मलबे में कितने लोग दबे होंगे। घायलों की संख्या का भी तभी पता चल सकेगा। फिलहाल एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसका शव मलबे से निकाला जा चुका है। दुर्घटना के समय इमारत के पास खड़े लोगों को भी चोटें आयी हैं, उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
खबर लिखे जाने मलबे से आठ लोगों को निकाला जा चुका है। तक राहत कार्य जारी है। मौके पर पुलिस के साथ दमकल कर्मी व अन्य राहत टीमें पहुंच गई हैं। काम जारी है।












Click it and Unblock the Notifications