श्रीलंकाः बारूदी सुरंगें हटाएगा अमेरिका

अमेरिकी दूतावास की ओर से बुधवार को जारी बयान में कहा गया कि इस प्रशिक्षण से सेना में उत्तरी प्रांत में बिछी बारूदी सुंरगे हटाने की अतिरिक्त क्षमता विकसित होगी और संघर्ष के कारण बेघर हुए नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो सकेगी।
प्रशिक्षण इंबिलिपितिया स्थित श्रीलंका स्कूल ऑफ मिलिटरी इंजीनियरिंग में दिया जाएगा। अमेरिकी प्रशांत कमान ने निजी सुरक्षा उपकरण और सुरंगे हटाने वाला उपकरण भी दिया है। इस कार्यक्रम की लागत 100,000 डॉलर से ज्यादा आंकी गई है। इसके अलावा अमेरिका ने हाल ही में उत्तरी प्रांत से बारूदी सुरंगे हटाने के लिए 66 लाख डॉलर की अतिरिक्त सहायता भी मुहैया कराई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications