हिमाचल में चीन सीमा पर सुरक्षा कढ़ी

लाहौल और स्पीति के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.आर.राणा ने को फोन से बताया कि लद्दाख में चीनी सैनिकों की घुसपैठ की खबरों के बाद सीमा पर सुरक्षा मजबूत कर दी गई है। उन्होंने बताया कि स्पीति सब डिविजन में अंतिम जांच चौकी सुमदोह में विशेष पुलिस बल को तैनात किया गया है। सुमदोह किन्नौर और लाहौल एवं स्पीति जिले की सीमा पर स्थित है।
सीमा से लगे गांवों की सुरक्षा कड़ी
किन्नौर के पुलिस अधीक्षक यशबीर सिंह पठानिया ने बताया कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सेना अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात हैं। पुलिस ने सीमा से लगे गांवों में सुरक्षा कड़ी कर दी है।
आईटीबीपी के सूत्रों ने बताया कि पूह उप डिविजन में खाब के समीप सीमा पर स्थित अंतिम भारतीय गांव चित्कुल और नामग्या में स्थित जांच चौकियों पर भी अर्ध-सैनिक बलों की संख्या बढ़ाई गई है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश की 200 किलोमीटर लंबी सीमा चीन के साथ लगती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications