पुंछ मुठभेड़ में सैन्य अधिकारी शहीद, 2 आतंकी ढेर

सेना के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पुंछ के सोनागली इलाके में मंगलवार रात आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे थे।
मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन
इसके बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया। मुठभेड़ में सेना का एक मेजर शहीद हो गया।
उधर, इस घटना के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। इलाके से और आतंकवादियों के शवों को ढूंढ़ा जा रहा है जिनके इस मुठभेड़ में मारे जाने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications