इंदौर के कॉलेज में रैगिंग की शिकायतें

पुलिस के मुताबिक रैगिंग के शिकार छात्राओं ने बताया कि सीनियर छात्रों ने जबरन कक्षा में घुसकर सभी से खड़े होने के लिए कहा। एक छात्रा से पानी मंगवाया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके अलावा कई अन्य मामले भी हैं, जिसमें रैगिंग के दौरान जूनियर्स को प्रताडि़त किया गया।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके अलावा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रनेताओं ने भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। कॉलेज प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और एक रिपोर्ट यूनिवर्सिटी को भी भेज दी है।
कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी के प्रमुख डा. आरसी दीक्षित ने कहा है कि जांच के बाद ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भुक्तभोगी छात्रों से पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications