जसवंत पर पीएसी पद छोड़ने का दबाव
नई
दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निष्कासित वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह द्वारा बुलाई गई संसदीय लोक लेखा समिति की पहली बैठक में भाजपा के सभी सदस्य नदारद रहे। यहां तक की एनडीए का भी कोई सदस्य वहां नज़र नहीं आया। बीजेपी ने जसवंत से पीएसी का अध्यक्ष पद छोड़ने को कहा है लेकिन उन्होंने मना कर दिया। id="toptextpromo">पार्टी
की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने कहा कि सिंह से एक बार व्यक्तिगत अपील करने के बाद अब वह सार्वजनिक आग्रह कर रही है कि वह पीएसी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दें। इस आग्रह का जवाब आने तक भाजपा और उसके नेतृत्व वाला राजग पीएसी का बहिष्कार जारी रखेगा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होंने
कहा कि सिंह को यह पद पार्टी के नाते मिला था, इसलिए अब चूंकि वह पार्टी में नहीं हैं तो उन्हें यह पद छोड़ देना चाहिए। गौरतलब है कि कानून के अनुसार जब तक लोकसभा के स्पीकर खुद उन्हें हटने को नहीं कहते तब तक जसवंत को कोई हटा नहीं सकता।











Click it and Unblock the Notifications