होटल छोड़ें कृष्णा और थरुर: प्रणब

वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने संवाददाताओं से बातचीत में मंगलवार को कहा, "मैंने दोनों मंत्रियों से होटलों के कमरे छोड़ने का आग्रह किया है।" जानकारी के अनुसार मुखर्जी के आग्रह के बाद कृष्णा ने होटल मौर्या शेरेटन में अपना कमरा खाली कर दिया और विदेश सेवा संस्थान के अतिथि गृह चले गए।
वहीं थरूर भी होटल ताजमहल का कमरा छोड़ भारतीय नौसेना के अतिथि गृह में रहेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने मुखर्जी की बात का समर्थन करते हुए कहा कि एक तरफ सरकार ने खर्च कम करने के आदेश दिए हैं वहीं दूसरी तरफ सरकार के मंत्री ही पांच सितारा होटलों में रहेंगे तो इससे गलत संदेश जाएगा। ज्ञात हो कि एक समाचार पत्र ने यह खुलासा किया था कि दोनों मंत्री राजधानी स्थित पंच सितारा होटलों में ठहर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications