जेट एयरवेज के 400 पायलट छुट्टी पर

जेट एयरवेज प्रबंधन यात्रियों को अन्य विमानों से उनके गंतव्य स्थानों पर भेजने की कोशिश कर रहा है। जेट एयरवेज ने पिछले महीने अपने दो सीनियर पायलटों को यह कहते हुए बर्खास्त कर दिया था कि आपकी सेवाओं की जरूरत नहीं है। इसी के विरोध में अन्य पायलट छुट्टी पर चले गए हैं। जेट एयरवेज के प्रवक्ता ने कहा कि पायलटों का छुट्टी पर जाना गैरकानूनी है।
हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार सुबह सात बजे तक मुंबई हवाई अड्डे से सात और नई दिल्ली से नौ उड़ानों को रद्द किया जा चुका है। गौरतलब है कि इससे पहले जेट एयरवेज के पायलटों की यूनियन 'नैशनल एविएटर्स गिल्ड' ने सोमवार आधी रात से प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली थी। लेकिन पायलट्स अपने फैसले से पलट गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications