मुझे तानाशाह मत कहो: मुशर्रफ

मुशर्रफ ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-कैद (पीएमएल-क्यू) के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कहा कि शासनाध्यक्ष के रूप में अपने 9 साल के कार्यकाल में उन्होंने वहीं किया जो उन्हें लगा कि देश के हित में है।
उन्होंने कहा, ''मुझे तानाशाह नहीं कहें, यह गलत है."" डॉन समाचार पत्र के अनुसार मुशर्रफ ने कहा कि उनके कार्यकाल में अर्थव्यथवस्था अच्छी स्थिति में थी, विदेशी निवेश में वृद्धि हुई थी और विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 16 अरब डॉलर तक पहुंच गया था।
बैठक में देश की राजनीतिक स्थिति, आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष और अन्य क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. उन्होंने कहा, ''आतंकवाद और उग्रवाद पाकिस्तान की प्रमुख चुनौतियों में है।""
मुशर्रफ ने लंदन में अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी है। वह वहां एक लंबे अध्ययन के लिए गए हुए है। वहां वह अपने करीबी सहयोगियों की ओर से आयोजित इफ्तार दावतों में भी हिस्सा ले रहे है।












Click it and Unblock the Notifications