गुजरात में फहराया पाक का झंडा, 5 गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक एके जडेजा ने सोमवार को बताया, "हमने उमरेठ कस्बे में स्थित जोरासवा न बेवा नो दरगाह में स्थित मस्जिद पर फहराता हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि ऐसा लोगों को यह बताने के लिए किया गया कि रमज़ान का महीना शुरू हो गया है। झंडे पर एक सफेद पट्टी भी लगाई गई है।
इस संबंध में एक ट्रस्टी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया यगा है। पांचों से इस बारे में पूछताछ की जा रही है कि दो महीने से वहां पाकिस्तानी झंडा कैसे लगा रहा और उस पर क्यों ध्यान नहीं दिया गया।
गृह विभाग को दी गई सूचना
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इससे इलाके में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो सकता था। चूंकि मामला संवेदनशील है, इसलिए चारों की गिरफ्तारी के बारे में राज्य के गृह विभाग को सूचित कर दिया गया है। इस क्षेत्र में पहली बार पाकिस्तानी झंडा पाया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में दरगाह के ट्रस्टी मिसरी खान पठान, हबीब खान पठान के साथ वहां रहने वाले साजिद खान पठान, इस्माइल खान पठान और अल्लाहरखा पठान को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications