रामालिंगा राजू को दिल का दौरा
हैदराबाद।
करीब 8,000 करोड़ रुपए की कॉरपोरेट जालसाजी के आरोप में पिछले आठ महीनों से जेल में बंद सत्यम कंप्यूटर के संस्थापक बी रामालिंगा राजू को सोमवार शाम दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें सोमवार रात एनआईएमएस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। id="toptextpromo">राजू
के वकील भारत कुमार ने बताया कि उन्हें शाम करीब साढ़े चार बजे दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल में ले जाते वक्त उनकी हालत गंभीर थी। घोटाले का खुलासा करने के दो दिन बाद उन्हें 9 जनवरी को चंचलगुडा जेल भेजा गया था। राजू का पहले से ही हेपेटाइटिस बी का इलाज चल रहा है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इंडो-एशियन
न्यूज सर्विस।











Click it and Unblock the Notifications