अंधविश्वासियों ने दंपति को जिंदा जलाया

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुवाहाटी शहर से 80 किलोमीटर पश्चिम में स्थित राजापारा गांव में पिछले शनिवार को हुई सभा में वृद्ध दंपति द्वारा किए जा रहे जादू टोने की वजह से गांव के लोगों के बीमार होने की बात कही गई थी।
जंगल में ले जाकर जिंदा जलाया
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अनिल कुमार डेका ने बताया," ग्रामीणों ने वृद्ध दंपति बिस्नु राभा (65) और उसकी पत्नी पोरसी (60)के जादू टोने की वजह से ही लोगों के बीमार होने का आरोप लगाया।"
ग्रामीण रविवार को वृद्ध दंपति को लेकर नजदीकी जंगल में गए और उनको जिंदा जला दिया। वृद्ध दंपति के दो बेटे और बेटी किसी तरह अपने घर से भागने में सफल हो गए। इस मामले में अभी तक पुलिस द्वारा किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications