बस चिनाब नदी में गिरी, 25 की मौत

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना दोपहर एक बजे के करीब जम्मू से 150 किलामीटर दूर अस्सर के नजदीक हुई। बस डोडा से जम्मू जा रही थी। पहाड़ी रास्ते से गुजरते समय चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया और बस नदी में जा गिरी। 20 यात्रियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। पांच अन्य घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बचाने के लिए अभियान शुरू कर दिया। घटना स्थल से 20 शवों को निकाला गया है, जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को बटोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" इस दुर्घटना पर राज्य के राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने दुख व्यक्त किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications