टी-शर्ट पर विवाद, दोस्तों ने जिंदा जलाया

पुलिस ने बताया कि गुवाहाटी के सोनापुर इलाके में स्थित दिमोरिया कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र नितुमोनी दास को उसके घर में उसके तीन दोस्तों ने जला दिया। वह अपने कॉलेज के नजदीक किराए के मकान में रहता था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार सोमवार दोपहर करीब तीन बजे नितुमोनी के तीन दोस्त उसके कमरे में आए और उनमें एक टी-शर्ट को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद तीनों दोस्तों ने नितुमोनी पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी।
अस्पताल में दम तोड़ा
नितुमोनी की सोमवार देर रात गुवाहाटी एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। तीनों अभियुक्त फिलहाल फरार हैं। नितुमोनी के पिता अनिल दास ने बताया,"मेरे पुत्र को जलाने के बाद अपराध में शामिल उसके एक दोस्त ने मुझे फोन करके कहा कि नितुमोनी के साथ एक हादसा हो गया है और उसे गुवाहाटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
दास ने बताया, "दम तोड़ने से पहले नितुमोनी ने मुझे बताया कि उसने अपने दोस्तों को टी-शर्ट देने से मना किया था उसके बाद उसके दोस्तों ने उसे जला दिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications