डीजीसीए का हस्तक्षेप चाहता है जेट एयरवेज
जेट एयरवेज के अध्यक्ष नरेश गोयल ने डीजीसीए के महानिदेशक एस.एन.ए.जैदी से मुलाकात की और पायलटों की सामूहिक छुट्टी पर चिता जताई, जिसके कारण 100 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं और अन्य में विलंब हुआ।
डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार जैदी ने गोयल को आश्वस्त किया कि वह मामले को देखेंगे।
उड्डयन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जेट एयरवेज प्रमुख ने नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल से भी चर्चा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications