अब क्षेत्रीय भाषाओं में होंगी रेलवे परीक्षा

Mamta Banerjee
कोलकाता। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की परीक्षाएं अब क्षेत्रीय भाषाओं में भी आयोजित की जाएंगी। इनमें उर्दू सहित सभी क्षेत्रीय भाषाएं शामिल होंगी। रेल मंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी।

केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री सुल्तान अहमद द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में शिरकत करने आई बनर्जी ने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा, "रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की परीक्षाओं में बैठने वाले अभ्यर्थी उर्दू सहित किसी भी क्षेत्रीय भाषा में परीक्षा दे सकते हैं।"

आरआरबी की परीक्षाएं अभी तक मात्र अंग्रेजी और हिंदी में ही आयोजित की जाती रही हैं। बनर्जी की यह घोषणा पश्चिम बंगाल में मतदाताओं को लुभाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। पश्चिम बंगाल की बहुसंख्यक आबादी बांग्ला भाषी है। इसमें उर्दू को शामिल करने का भी अच्छा प्रभाव होगा, क्योंकि राज्य में 25 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता हैं।

बनर्जी ने कहा कि सियालदह और अजमेर शरीफ के बीच एक नई रेलगाड़ी को 12 सितंबर को हरी झंडी दिखाई जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+