'लिट्टे ने कराया था क्रिकेटरों पर हमला'

Yusuf Raza Gilani
इस्लामाबाद। तीन मार्च को पाकिस्तान में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हुए हमले के पीछे तमिल विद्रोही संगठन (लिट्टे) का हाथ था। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने रविवार को कहा कि जांचकर्ताओं को संकेत मिले हैं कि तमिल लड़ाकों ने हमले के लिए वित्तीय मदद मुहैया कराई थी।

हालांकि गिलानी ने इस मामले में सारी जिम्मेदारी श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे पर डाल दी। गिलानी ने कहा कि राजपक्षे ने मुझे बताया था कि टीम पर हमला करने वालों को लिट्टे ने पैसा दिया था। गिलानी ने कहा कि उन्होंने पिछले सप्ताह लीबिया में श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे से मुलाकात की थी जहां हमले में तमिल लड़ाकों के शामिल होने की संभावना पर चर्चा हुई।

गिलानी ने कहा कि श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ खुफिया जानकारी साझा करने के लिए पाकिस्तान जल्द ही एक दल श्रीलंका भेजेगा। ज्ञात हो कि तहरीक-ए-तालिबान पंजाब ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। इसी साल 3 मार्च को लाहौर में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हमला हुआ था। इसमें 6 खिलाड़ी और 20 अन्य लोग घायल हो गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+