सीबीएसई: 2011 में खत्म हो जाएगा 10वीं बोर्ड

मीडिया को संबोधित करते हुए सिब्बल ने कहा कि वर्ष 2011 से सीबीएसई में दसवीं बोर्ड इम्तहान नहीं होंगे। जबकि 2009-2010 से ग्रेडिंग सिस्टम लागू कर दिया जाएगा। इस साल पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही इंतहान होंगे।
2010-11 में वैकल्पिक व्यवस्था
चूंकि केंद्र सरकार हाल ही में दसवीं बोर्ड इम्तहान को वैकल्पिक बनाने की घोषणा कर चुकी है, लिहाजा 2010-2011 में बोर्ड इम्तहान खत्म करने के बजाए वैकल्पिक ही रखा जाएगा।
कपिल सिब्बल ने कहा कि 2010-11 में जो छात्र उसी स्कूल में बारहवीं तक पढ़ना चाहते हैं, उनके लिए बोर्ड परीक्षा वैकल्पिक रहेंगी। जिन छात्रों को दसवीं के बाद अन्य किसी स्कूल में प्रवेश लेना है, उनके लिए बोर्ड इम्तहान अनिवार्य होगा।












Click it and Unblock the Notifications