झारखंड: 21 बीजेपी विधायकों के इस्तीफें

विधानसभा अध्यक्ष के नाम लिखे विधायकों के इस्तीफे को लेकर दास सोमवार को दिल्ली जा रहे हैं। वो पार्टी के संसदीय बोर्ड के बैठक में विधायकों का इस्तीफा रखेंगे। दास के अनुसार आलाकमान से हरी झंडी मिलने के बाद इन इस्तीफों को विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिया जाएगा।
भाजपा विधायक दल की रविवार को हुई बैठक में विधायकों ने सामूहिक इस्तीफा सौंपा। बैठक में विधायकों ने आम राय से यह बात कही कि वे लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस्तीफा दे रहे है। विधायकों की इस बैठक में केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा गया।
प्रदेश अध्यक्ष रघुवर दास के अनुसार गृहमंत्री पी चिदंबरम ने संसद में बयान दिया था कि मानसून के बाद झारखंड में चुनाव कराए जाएंगे परंतु अब तीन राज्यों के साथ यहां चुनाव नहीं कराना कांग्रेस और यूपीए सरकार की गलत मंशा की ओर ही इशारा करता है।
भाजपा का कहना है कि कांग्रेस चुनाव से डर रही है यही कारण है कि चुनाव को टालने का हरसंभव प्रयास कर रही है। पार्टी के 21 विधायकों के अलावा विधानसभा द्वारा निलंबित विधायक रविंद्र राव कुंती सिंह ने भी बैठक में भाग लिया। रघुवर दास ने यह भी कहा कि मनोनीत विधायक जे पी गालस्टीन भी भाजपा विधायकों के साथ इस्तीफा प्रस्तुत करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications