नक्सलियों ने 5 को गोलियों से भूना

पुलिस के अनुसार नक्सली रांची से 45 किलोमीटर दूर तमार प्रखण्ड के पुंडीगिरी गांव से पांच लोगों का अपहरण कर उन्हें एक जंगल में ले गये और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार को सभी शव बरामद कर लिये गये।
मुखबिरी के संदेह में मारे गए
प्रधान ने बताया, "मारे गये लोगों का संबंध पहले नक्सलियों से था। नक्सलियों ने पुलिस को सूचनाएं देने के संदेह में उनको मार दिया।"
गौरतलब है कि झारखंड के 22 में से 18 जिलों में नक्सली सक्रिय हैं। पिछले आठ साल में अब तक करीब 1,550 लोग नक्सली हिंसा का शिकार हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications