दादी ने की छह माह की पोती की हत्या

दानापुर के पुलिस उपाधीक्षक आनंद कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि बड़ी खगौल निवासी भोला राम की पत्नी बबली किसी विवाद के कारण मायके चली गई थी और उसकी दो बेटियों की देखभाल भोला की मां हीरामणी देवी कर रही थी। उन्होंने बताया कि भोला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि रविवार शाम हीरामणी देवी ने उनकी छह माह की बेटी को मार डाला।
सिंह ने बताया कि इस मामले में हीरामणी देवी को गिरफ्तार कर बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा मामले की छानबीन की जा रही है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही बच्ची की मौत के कारणों की जानकारी मिल पाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications