डिजायनर सुनीत वर्मा का सृजन जीवंत हुआ
शनिवार को शुरू हुई इस प्रदर्शनी 'आई ऑफ द बिहोल्डर' का आयोजन थॉमसन प्रेस और फैशन पत्रिका हार्पर्स बाजार ने संयुक्त रूप से किया है।
वर्मा ने आईएएनएस से कहा, "पिछले 22 वर्षो के दौरान बनाए गए डिजायंस की इस प्रदर्शनी के लिए मेरी मिली-जुली भावनाएं हैं। कभी मैं खुश होता हूं तो कभी दु:खी। कुछ ऐसा काम भी है जो मैंने अब तक नहीं किया है। इस प्रदर्शनी को आप मेरे समय की कहानी कह सकते हैं।"
वर्मा कहते हैं कि "पिछले 22 वर्षो से में खुद के तैयार किए गए प्रिंट्स के फोटो और कैटलॉग तैयार कर रहा हूं, मैं डॉक्यूमेंट्स और नोट्स तैयार कर रहा हूं। यह मेरी फैशन यात्रा का वृत्तांत है। मेरे अंदर एक किताब है जो कुछ समय बाद बाहर आ जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications