महाराष्ट्र: सांप्रदायिक हिंसा के बाद कर्फ्यू

दोनों शहरों में शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सांगली में कर्फ्यू रविवार को दो बजे लगाया गया था। पुलिस अधीक्षक कृष्ण प्रकाश ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी के लिए सोमवार को कर्फ्यू में छूट दी गई।
शिवसेना नेता गिरफ्तार
सोमवार को शिवसेना नेता नीलम घोरे, दिवाकर राउत और परशुराम उपुकार को कथित रूप से कर्फ्यू के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मुंबई में पुलिस ने भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह सांगली और मिराज पहुंचने के लिए कोल्हापुर जा रहे थे।
मिराज में तनाव दो सितंबर को उस समय शुरू हुआ जब गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान एक झांकी निकाली गई, जिसमें एक पोस्टर में छत्रपति शिवाजी को मुगल सैनिक अफजल खान की हत्या करते दिखाया गया। इसकी वजह से दो समूहों के बीच झड़पे हुईं। पुलिस ने विभिन्न समुदायों के लगभग 300 लोगों को गिरफ्तार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications