'सबसे बेहतर माया का हेलीकॉप्टर बेड़ा'

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत के बाद सिंह ने राज्य के नागरिक उड्डयन विभाग की गंभीर समीक्षा के बाद यह कहा है। राज्य नागरिक उड्डयन विभाग के पूर्व निदेशक "कैप्टन" नाम से प्रसिद्ध सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पास देश के किसी भी राज्य से बेहतर हेलीकॉप्टर बेड़ा और अनुभवी पायलट हैं।
समय रहते हटा दिए जाते हैं पुराने कॉप्टर
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार के पास दो हेलीकॉप्टर, तीन विमान और 10 पायलट हैं। उत्तर प्रदेश के पास भी बेल कंपनी के ही हेलीकॉप्टर हैं। सिंह ने कहा कि पुराने हो चुके हेलीकॉप्टरों को समय पर हटा दिया जाता है। विशिष्ट लोगों की सुरक्षा के साथ कोई खतरा नहीं उठाया जा सकता।
सेना के पायलट से वर्ष 1980 के दशक में राज्य सरकार में अफसर बने सिंह ने उत्तर प्रदेश के कई मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल के दौरान उनकी हेलीकॉप्टर यात्राओं को सकुशल अंजाम दिया। इनमें विश्वनाथ प्रताप सिंह,नारायण दत्त तिवारी, वीर बहादुर सिंह, मुलायम सिंह यादव शामिल हैं। करीब 25 वर्ष पहले पायलट का लाइसेंस हासिल करने वाले सिंह को बहुत खराब मौसम में भी उड़ान भरने में विशेषज्ञता हासिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications