26/11: पाक सरकार पर बरसे चिदंबरम

P Chidambaram
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया है कि पिछले साल 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकी हमले के सिलसिले में लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद की भूमिका के बारे में ठोस सबूत मुहैया कराए जाने के बावजूद इस्लामाबाद जानबूझ कर जांच में हीला-हवाली कर रहा है।

चिदंबरम ने अल जजीरा समाचार चैनल को दिए एक साक्षात्कार में कहा है, "पाकिस्तान ने मुंबई हमले के षड्यंत्रकारियों को गिरफ्तार नहीं किया है। वे अब भी पाकिस्तान में मौजूद हैं। हमने पाकिस्तान को इनके नामों से अवगत करा दिया है। लेकिन वह मामले की जांच नहीं कर रहा है।"

चिदंबरम ने कहा, "हमने सारे सबूत मुहैया करा दिए हैं। लेकिन अभी तक मामले की सुनवाई शुरू नहीं हुई है। हम पाकिस्तान की इस प्रतिक्रिया से पूरी तरह असंतुष्ट हैं।" चिदंबरम ने सार्वजनिक रूप से पहली बार इस्लामाबाद को सौंपे गए दस्तावेज के बारे में और इस हमले में लश्कर प्रमुख की संलिप्तता के बारे में खुलासा किया है।

हमने पर्याप्‍त सबूत दिए

चिदंबरम ने कहा है, "जो सबूत हमने पाकिस्तान को सौंपे हैं वह किसी भी जांचकर्ता और अभियोजक को यह जानकारी देने के लिए पर्याप्त हैं कि हाफिज ने क्या किया, वह कहां था, उसने किनसे मुलाकात की थी, उसने हमलावरों से क्या कहा था और हमले के संदर्भ में किसने क्या किया था।" चिदंबरम ने कहा, "अगर हाफिज सईद के खिलाफ जांच करने के लिए इतने सबूत पर्याप्त नहीं हैं तो फिर इसके लिए और क्या सबूत हो सकते हैं।"

गृह मंत्री ने कहा, "दिसंबर 2007 और जनवरी 2008 में वह उस स्थान पर मौजूद था, जहां कसाब और अन्य आतंकियों को प्रशिक्षित किया जा रहा था। उसने प्रशिक्षुओं से कई बार बात की थी। उसने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद की पहाड़ी पर स्थित एक अन्य प्रशिक्षण शिविर का दौरा किया था। उसने प्रशिक्षण शिविर के दौरे के दौरान वहां प्रशिक्षण ले रहे आतंकियों से मुलाकात की थी। उस दौरान उसके साथ मेजर जनरल सहाद भी था।"

चिदंबरम ने आगे कहा, "सईद ने प्रशिक्षु आतंकियों को नए नाम भी दिए थे। कसाब का नाम अबु मुजाहिद रखा गया था।"

समुद्री परीक्षण भी दिया गया था

गृहमंत्री ने कहा, "उसके बाद आतंकियों को एक अन्य प्रशिक्षण केंद्र में समुद्री प्रशिक्षण दिया गया था और सईद वहां भी मौजूद था। मैं सभी स्थानों, तारीखों, नामों और उनके बीच आपस में हुए वार्तालाप को बता सकता हूं। अब यदि पाकिस्तान इसे प्रथम दृष्टया सबूत के रूप में नहीं लेना चाहता, आगे की जांच नहीं करना चाहता, निर्दिष्ट स्थलों का दौरा नहीं करना चाहता तो फिर वह कर क्या रहा है?"

यह पूछे जाने पर कि क्या पाकिस्तान जानबूझ कर इस मामले की जांच में हीला-हवाली कर रहा है, चिदंबरम ने कहा, "हमें यह कहने में दुख है कि वह जानबूझ कर ही ऐसा कर रहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+