आरुषि हत्‍याकांड: अधिकारी पर गिरी गाज

Aarushi Murder Case
नई दिल्ली। नोएडा के चर्चित आरुषि व हेमराज हत्याकांड का अनसुलझा मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। केंद्रीय जांच ब्‍यूरो के एक अधिकारी ने यह खुलासा किया कि आरूषि के शव के नमूने बदले गए थे। बस फिर क्‍या था मामला उजागर होते ही सीबीआई के एक अधिकारी पर गाज गिर ही गई।

आरुषि हत्‍याकांड के सबूतों के साथ छेड़छाड़ के मामले पर तत्‍काल कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने प्रतिनियुक्ति पर आए उत्‍तर प्रदेश कैडर के डीआईजी अरुण कुमार को लापरवाही बरतने के आरोप में उनके मूल राज्‍य में वापस भेज दिया। हालांकि सीबीआई ने अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

एक और जांच शुरू

आरुषि व हेमराज हत्‍याकांड की जांच तो अभी अनसुलझी थी कि इसमें अब एक और जांच जुड़ गई है। सीबीआई ने हत्‍याकांड से जुड़े सबूतों के साथ छेड़छाड़ के मामले की जांच अलग से बैठा दी है।

गौरतलब है कि दो दिन पहले हैदराबाद के डीएनए फिंगरप्रिंटिंग एंड डायग्नोस्टिक सेंटर ने आरुषि के कौमार्य के सैंपल यह कहकर वापस लौटा दिए कि वो उसके नहीं बल्कि किसी अन्‍य महिला के हैं। उधर उत्‍तर प्रदेश पुलिस ने सैंपल से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ व अदलाबदली की बात से साफ इंकार किया है।

असल में यह बात इतनी गंभीर इसलिए भी है, क्‍योंकि इसी जांच से यह पता चल सकता था कि हत्‍या से पहले हेमराज या किसी अन्‍य ने आरुषि के साथ यौन संबंध बनाए थे कि नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+