सोनभद्र में नक्सली सरगना गिरफ्तार

जिले के पुलिस अधीक्षक प्रीतिंदर सिंह ने रविवार को बताया कि सूचना के आधार पर पन्नूगंज इलाके के रियावां जंगल में शनिवार रात करीब दो घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद विशेष कार्रवाई बल (एसओजी) और पुलिस ने मिलकर नक्सली नेता लाल बहादुर को गिरफ्तार किया। उसके तीन सहयोगी मौके से भागने में सफल रहे।
यूपी, बिहार में वांछित अपराधी
सिंह ने बताया कि नक्सली लाल बहादुर उत्तर प्रदेश और बिहार पुलिस द्वारा वांछित अपराधी है। दोनों राज्यों में उसके खिलाफ दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक बहादुर उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती जिलो में पिछले 10 वर्षो से नक्सली गतिविधियों का सूत्रधार रहा है। बहादुर से पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications