रेड्डी की मौत पर रोया ब्लॉग जगत

देश-विदेश के लाखों ब्लॉगरों ने इस कर्मठ राजनेता को श्रद्धांजलि दी है। सभी ब्लॉगरों ने एक स्वर में कहा है, "आम आदमी की राजनीति के शिखर पुरुष थे वाईएसआर।"
न जाने कितनों ने दी जान
विस्फोट डॉट कॉम ने टिप्पणी की है, "राजशेखर रेड्डी की मौत की खबर ही न जाने कितनों के लिए मौत का कारण बन गई। उनके जाने के गम में 122 लोगों ने प्राण त्याग दिए। आंध्र प्रदेश में स्थानीय मीडिया के मुताबिक कुछ लोगों की सदमे से मौत हो गई तो कुछ ने आत्महत्या कर ली।"
रेड्डी के निधन से आहत एक युवा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है, "रेड्डी ने अपना जीवन लोगों के लिए समर्पित कर दिया, मैं उनके लिए अपना जीवन समर्पित कर रहा हूं।" भावनाओं का ऐसा सैलाब देश में शायद ही पहले कभी देखने को मिला हो।
'बुरा भला' ने टिप्पणी की है, "रेड्डी का असमय काल के गाल में जाना भारतीय राजनीति और विशेष रूप से कांग्रेस के लिए एक बड़ी त्रासदी है। वह कांग्रेस के ऊर्जावान, करिश्माई और संभावनाओं से भरे हुए एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने खुद की क्षमता सिद्ध की। उनकी छवि करिश्माई नेता के रूप में तब तब्दील हुई जब उन्होंने पांच साल तक शासन करने के बाद सत्ता विरोधी रुझान को मात देते हुए दोबारा जीत हासिल की।"
'आइए करें गपशप' ने टिप्पणी की है, "मौत निश्चित है। सब जानते हैं, लेकिन कभी-कभी उसका आक्रमण हमें भेद जाता है। ऐसा शून्य भर जाता है कि वह कभी नहीं भरता। किसी व्यक्ति की मौत के बाद लगता है कि उसकी और जिंदगी थी। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के निधन के बाद ऐसा ही लगा।"
जनसैलाब ने रचा इतिहास
'संस्कृति' ने टिप्पणी की है, "रेड्डी की मौत के बाद उमड़े जन सैलाब ने स्वतंत्र भारत में एक इतिहास रच दिया है। जनता को रोकने के लिए उनके पुत्र ने उनके पार्थिव शरीर को एक घंटे पहले दर्शन स्थल से स्थानांतरित करा दिया था, क्योंकि जन-सैलाब नियंत्रण में नहीं आ रहा था। जनता की ऐसी श्रद्धांजलि स्वतंत्र भारत में एक मिसाल बन गई।"
ब्लॉगवाणी पर इन दिनों सैंकड़ों ब्लॉगर हर रोज वाईएसआर को शब्दों के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक ब्लॉगर ने वाईएसआर के शब्दों को दोहराया है, जिसे वह अक्सर अपने प्रशंसकों के बीच कहा करते थे, "अपने जीवन के वर्ष मत गिनो। खुद से यह सवाल करो कि तुम्हें ईश्वर ने जो अवसर दिए, उनका फायदा उठाकर तुमने समाज की भलाई के लिए क्या कुछ किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
PM Kisan: कल भेजी जाएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, आपके खाते में आएंगे या नहीं पैसे? अभी करें चेक -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
LPG Hits Induction Market: मार्केट से इंडक्शन स्टोव गायब? सिलेंडर बुकिंग पर 20 दिन की वेटिंग- Ground Report -
पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी के बीच मोदी सरकार हुई अलर्ट, उठाया ये बड़ा कदम












Click it and Unblock the Notifications