झारखंड में बनेंगे 10 बम निरोधक दस्ते

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि झारखंड सशस्त्र पुलिस (जेएपी) के प्रत्येक बटालियन को एक-एक बम निरोधक दस्ता दिया जाएगा। जेएपी के 10 बटालियन हैं। अधिकारी ने कहा कि सभी बम निरोधक दस्ते में अत्याधुनिक तकनीक से लैस उपकरण होंगे। इस योजना के लिए राज्य सरकार ने 20.87 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
पिछले कुछ महीने से राज्य में बम की अफवाह संबंधी खबरें अधिक आने लगी हैं। पिछले साल रांची स्थित बिग बाजार से एक बम बरामद किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications