माया के ड्रीम प्रोजेक्ट पर रोक लगी

बसपा प्रमुख का यह ड्रीम प्रोजेक्ट करीब 550 करोड़ रुपए का है, जिसके लिए खुद मायावती ने 20,000 वर्ग मीटर में लगे सभी पेड़ों को काटने का आदेश दे डाला। मायावती के इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई।
सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए पार्क के निर्माण पर रोक लगा दी। साथ ही एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं, जो यह देखेगी कि पार्क के निर्माण में कहीं भी पर्यावरण कानून का उल्लंघन नहीं हो।












Click it and Unblock the Notifications