एसबीआई ने दी किसानों के राहत

भारतीय स्टेट बैंक ने 25 लाख रुपए तक के सिंचाई ऋणों पर ब्याज दर प्रथम एक वर्ष के लिए घटाकर 8 फीसद और दूसरे एवं तीसरे वर्ष में लिए 9 फीसद कर दिया है। इस वर्ग में वर्तमान में ब्याज दरें 10.5 फीसद से 13.25 फीसद तक हैं।
एसबीआई के महाप्रबंधक (कृषि कारोबार इकाई) निरंजन पाशा ने बताया कि सूखे के चलते किसानों को नकदी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्हें राहत देने के लिए ब्याज दरें घटाने का निर्णय किया गया है।
उन्होंने कहा कि हमने स्थिति पर पैनी नजर रखी हुई है और अगर जरूरत पड़ी तो और उपाय किए जाएँगे। पाशा ने कहा कि किसानों को चौथे वर्ष से इस ऋण पर सामान्य ब्याज दरों का भुगतान करना होगा।
बैंक ने 3 लाख रुपए से 25 लाख रुपए के बीच फसल ऋणों पर भी ब्याज दर एक साल के लिए घटाकर 10 फीसद कर दिया है।
वर्तमान में तीन से पाँच लाख रुपए के बीच, फसल ऋण की ब्याज दर 11.75 फीसद और पाँच लाख से 25 लाख रुपये के बीच है।












Click it and Unblock the Notifications