आंध्र प्रदेशः रोसैया बने कार्यवाहक सीएम

रोसैया ने गुरुवार को राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ए. आर. दवे ने राजभवन में उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। कांग्रेस विधायक दल द्वारा नया नेता चुने जाने तक रोसैया कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम करेंगे।
शपथ लेने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में रोसैया ने कहा, ''सामान्यत: शपथ लेने पर हर व्यक्ति खुश होता है लेकिन आज मैंने बहुत ही दु:खी मन से कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। चूंकि यह संवैधानिक जरूरत है, इसलिए मैं कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनने को तैयार हुआ।''
श्री रेड्डी का हेलीकॉप्टर बुधवार सुबह उनकी यात्रा के दौरान लापता हो गया था। गुरुवार को करनूल के निकट एक पहाड़ी पर उस हेलीकॉप्टर का दुर्घटनाग्रस्त मलबा मिला। दुर्घटना में मुख्यमंत्री रेड्डी सहित उनके दो सहायकों और दो पायलटों की मृत्यु हो गई।












Click it and Unblock the Notifications