अंतरिक्ष स्टेशन में लगा नया अमोनिया टैंक

नासा द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जॉन "डैनी" ओलिवास और स्वेडे क्रिस्टर फुगलेसांग को इस जटिल तकनीकी मिशन को पूरा करने के लिए आईएसएस से बाहर छह घंटों तक चहलकदमी करनी पड़ी। स्टेशन की संचार प्रणाली में अचानक तकनीकी समस्या पैदा होने के कारण यह मिशन तय योजना से एक घंटे विलंब से शुरू किया गया। उन्होंने इस मिशन को 0451 जीएमटी पर पूरा किया।
दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने स्टेशन में फिट कार्गो कैरियर से इस भारी भरकम टैंक को हटाया। इस टैंक का वजन 816 किलोग्राम है। इसे हटाकर इसकी जगह नया अमोनिया टैंक लगाने के लिए रोबोटिक आर्म नामक यंत्र की मदद ली गई। किसी भी स्पेसवाक के दौरान इतना भारी भरकम हिस्सा हटाए जाने का यह पहला रिकार्ड है।
डीपीए न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस मिशन में सबसे ज्यादा वक्त बोल्ट और केबल को फिट करने में लगा। इस मिशन में रोबोटिक आर्म के संचालन की जिम्मेवारी दो अन्य अंतरिक्ष यात्रियों केविन फोर्ड एवं निकोल स्टॉट ने संभाली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications