मुठभेड़: लश्कर का शीर्ष आतंकी ढेर

खुफिया सूत्रों से सेना के अधिकारियों को जानकारी मिली कि जम्मू से करीब 150 किलोमीटर दूर रियासी जामालान के जंगलों में लश्कर के कुछ आतंकवादी छिपे हैं। इसी सूचना के आधार पर सेना के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर दी। शुक्रवार तड़के शुरू हुए इस अभियान में घेराबंदी के दौरान आतंकवादियों ने अचानक जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।
सेना के अधिकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में शीर्ष आतंकवादी मारा गया। मारे गये आतंकी की पहचान पाकिस्तान के अबु जिंदाल के रूप में गई है। यह सुरक्षा बलों के लिए बहुत बड़ी सफलता है। जंगलों में अभी अन्य आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। खबर लिखे जाने तक जंगल में मुठभेड़ जारी थी।












Click it and Unblock the Notifications