ईरान में पहली महिला मंत्री बनी

संसद ने मारज़िएह वादिह-दस्तजेर्दी को स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर कैबिनेट में शामिल करने के प्रस्ताव पर सहमति की मुहर लगा दी। जबकि सुसान केशावर्ज को समाज कल्याण मंत्री एवं फातेमेह आजोर्लू को शिक्षा मंत्री बनाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। संसद के 286 सदस्यों ने इन दोनों प्रस्तावों के खिलाफ मत दिया।
इसके अलावा राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद के करीबी मोहम्मद अली-अबादी को मंत्री बनाए जाने के प्रस्ताव को भी संसद ने खारिज कर दिया। शेष 18 प्रस्तावों को मंजूर कर लिया गया है।
सबसे अधिक मत अहमद वाहिदी के नामांकन से जुड़े प्रस्ताव के पक्ष में मिले। वाहिदी पर 1984 में एक यहूदी केंद्र पर हुई बमबारी में संलिप्त होने का आरोप रहा है। इसमें 85 लोग मारे गए थे। वाहिदी रक्षा मंत्री बनाए गए हैं। संसद ने आर्थिक, विदेशी मामले, आंतरिक और खुफिया जैसे महत्वपूर्ण मामलों के मंत्रालयों के लिए मंत्रियों के नामों पर मुहर लगा दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications