एयर इंडिया विमान में आग, 213 यात्री सुरक्षित

एयर इंडिया के प्रवक्ता जितेंद्र भार्गव ने आईएएनएस को बताया कि 'कोणार्क' नाम के बोइंग 747-437 विमान की उड़ान संख्या एआई-829 मुंबई से सऊदी अरब की राजधानी रियाद जा रही थी कि उसके इंजन में आग लग गई।
भार्गव ने कहा, "विमान एक इंजन में आग लगी। इसे तुरंत बुझा दिया गया। सभी 213 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को विमान से बाहर निकाल लिया गया। वे सभी सुरक्षित हैं।" यात्रियों को वापस टर्मिनल पर ले जाया गया है। वहीं प्लेन में लगी आग पर काबू पा लिया गया है।
विमानन कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि सबसे पहले विमान के बाएं पंख के नीचे लगे इंजन में आग देखी गई। इसकी तक्काल जानकारी दी गई और आपातकालीन सेवाओं को सतर्क कर दिया गया।जानकारों के मुताबिक अगर आग पांच मिनट बाद लगती तो शायद हादसा काफी खौफनाक हो सकता था। विमान में फ्यूल लीकेज की वजह से आग लगी।












Click it and Unblock the Notifications