मनाली-लेह राजमार्ग फिर खुला, 282 लोग बचाए गए (लीड-1)
जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स (जीआरईएफ) के 38वें कार्य बल के कमांडर एस.के. दून ने आईएएनएस को बताया, "मनाली-लेह राजमार्ग के विभिन्न हिस्सों में हिमपात के बाद शुक्रवार को अपराह्न् उसे हल्के वाहनों के लिए दोबारा खोल दिया गया है।"
दून ने कहा कि राजमार्ग पर भारी वाहनों को भी जल्द ही अनुमति दे दी जाएगी।
लाहौल व स्पीति के उपायुक्त सी.पाल रासु ने कहा कि 60 विदेशी नागरिकों सहित लगभग 282 यात्रियों को बचा लिया गया है। ये यात्री बारालाचा र्दे के पास मार्ग में फंस गए थे।
दून ने कहा कि कुंजुम दर्रे को भी काजा से कीलांग के बीच यातायात के लिए खोल दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications