मुंबई में भूस्खलन से 10 मरे, 25 घायल

अग्निशमन दल के अधिकारियों ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री झुग्गी बस्ती में गुरुवार रात करीब 11.30 बजे भूस्खलन की घटना हुई। इस दौरान कई झुग्गियां दब गईं।
अधिकारियों का कहना है कि मलबे के नीचे दबे लगभग 25 लोगों को निकाल लिया गया है। अभी और लोगों के उसमें दबे होने की आशंका है। महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री नसीम खान इस इलाके के विधायक हैं। उनके ही देखरेख में बचाव कार्य चलाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications