वाईएसआर का अंतिम संस्कार
वाईएसआर के नाम से मशहूर रेड्डी के अंतिम दर्शन के लिए शुक्रवार को क्या जनता, क्या नेता और क्या अभिनेता, हर कोई उमड़ पड़ा। सभी इस लोकप्रिय नेता की एक झलक पाने को बेताब दिखे।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव राहुल गांधी और कई केंद्रीय मंत्रियों ने हैदराबाद में रेड्डी को श्रद्धांजलि दी। नई दिल्ली से हैदराबाद पहुंचे इन नेताओं ने बेगमपेट में मुख्यमंत्री कार्यालय के परिसर में रखे रेड्डी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
रेड्डी का पार्थिव शरीर दोपहर एक बजे तक हैदराबाद के लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में रखा गया था जहां हजारों लोगों ने नम आंखों से उनके अंतिम दर्शन किए। इसके बाद रेड्डी का पार्थिव शरीर सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे से कड़प्पा जिले के पुलीवेंदुला लाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications