संपन्न हुआ जैक्सन का अंतिम संस्कार
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ऐतिहासिक फॉरेस्ट लॉन मेमोरियल पार्क में एक बेहद ही निजी कार्यक्रम में जैक्सन का अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें अंतिम विदाई देने वाले 200 लोगों में एलिजाबेथ टेलर, मेकॉले कल्किन और क्रिस टकर जैसे सितारे मौजूद थे।
जैक्सन के ताबूत के साथ उनका परिवार 31 लिमोजिन गाड़ियों के काफिले में एक घंटे से अधिक की देरी के बाद पहुंचा। जैक्सन के भाई ताबूत गाड़ी के साथ थे। उन्होंने काले सूट और जैक्सन का ट्रेडमार्क एक-एक सफेद दस्ताना पहन रखा था।
मीडिया और आम जनता को दूर रखने के लिए हजारों पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे। जैक्सन को जहां दफनाया गया है, वहीं वाल्ट डिजनी, हम्फ्रे बोगार्ट, जीन हार्लो, एरॉल फ्लिन, कैरोल लोम्बार्ड और क्लार्क गेबल जैसी मनोरंजन जगत की कुछ अन्य हस्तियों को दफनाया जा चुका है।
कड़ी सुरक्षा वाली इस सुसज्जित बिल्डिंग में डेविड और मोसेस की माइकल एंजेलो मूर्तियां स्थापित हैं। यहां लियोनार्दो दा विंची के 'द लास्ट सपर' का अनुवाद भी रखा हुआ है।
ग्लिन्डेल पुलिस का कहना था कि जैक्सन के अंतिम संस्कार में होने वाले खर्च को उनकी संपत्ति से वसूला जाएगा। इस दौरान होने वाली पुलिस कार्रवाई का खर्च 150,000 डॉलर और अंतिम संस्कार में होने वाला कुल खर्च 800,000 डॉलर आंका गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications