ओबामा ने दी इफ्तार पार्टी

इफ्तार पार्टी में ओबामा ने कहा कि वे अमेरिका और मुस्लिम जगत के बीच अच्छे संबंध विकसित कराना चाहते हैं, जिसके लिए वे लगातार काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह हम दोनों के लिए अच्छा होगा कि हमलोग आपस में मिलकर काम करते रहेंगे। ओबामा ने आगे कहा कि अमेरिका के विकास में मुस्लिम समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और यह विश्व के दूसरे देशों में रह रहे मुस्लिमों के लिए अनुकरण का विषय है।
अमेरिका के महान बॉक्सर मुहम्मद अली के वाक्य का हवाला देते हुए ओबामा ने कहा कि नदी, तालाब, झील सभी के नाम भले ही अलग-अलग हो परंतु सभी में जल ही भरा होता है। इसी तरह धर्म के चाहे कितने भी नाम हो सभी सच्चई पर आधारित हैं।
ओबामा की इस पार्टी में भारत समेत 22 देशों के राजदूतों के अलावा देश के मुस्लिम समुदाय के प्रमुख लोगों के आमंत्रित किया गया था। पार्टी में आगंतुकों के लिए व्हाइट हाउस में लजीज व्यंजन का भी प्रबंध किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications