रेड्डी के हेलीकॉप्टर का पता चला

एक रक्षा अधिकारी ने कहा है कि "हमने हेलीकॉप्टर का पता लगा लिया है। यह कुर्नूल से 50 नॉटिकल माइल्स की दूरी पर एक पहाड़ पर है। हालांकि उन्होंने हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि नहीं की।
इधर, दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजशेखर रेड्डी के हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर के आसपास कोई हलचल नहीं है। अधिकारी ने कहा, "वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर उस जगह पर उतरने की कोशिश में हैं जहां मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर देखा गया है। खराब मौसम और जंगल के कारण हेलीकॉप्टरों का उतर पाना बेहद मुश्किल है।"
गौरतलब है कि रेड्डी का हेलीकॉप्टर बुधवार सुबह उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही नल्लामल्ला के घने जंगलों में लापता हो गया था। हेलीकॉप्टर में मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के साथ उनके प्रधान सचिव सुब्रमण्यम, मुख्य सुरक्षा अधिकारी एएससी वेसले तथा पायलट और सह पायलट कैप्टन एसके भाटिया और कैप्टन एमएस रेड्डी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications