करनूल लाया गया रेड्डी का शव

सभी शव झुलसे हुए
दोपहर करीब दो बजे पांचों शवों को भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से कन्नूर एयरबेस लाया गया। श्ाव किस हालत में पाए गए हैं, इस बात की अधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है, लेकिन सेना के कुद जवानों के मुताबिक हेलीकॉप्टर में सवार रेड्डी समेत पांचों लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। मौके पर बरामद शव झुलसे हुए मिले। इससे यह पहचानना भी कठिन हो गया है कि इनमें से रेड्डी का शव कौन स है। हालांकि बाद में शवों की पहचान हो गई।
कपड़ों से हुई शवों की पहचान
रेड्डी और हेलीकाप्टर दुर्घटना में उनके साथ मारे गए चारों लोगों के शव इतनी बुरी तरह झुलस गए थे कि उनकी शिनाख्त कपड़ों से की गई। पुलिस महानिदेशक एसएसपी यादव ने बताया, "हमें कपड़ों से उनकी शिनाख्त करनी पड़ी। पायलट खास तरह की वर्दी पहनते हैं और हम उनके शरीर पर वर्दी के हिस्से देख सकते हैं।"
एयरबेस पर मीडिया का जमावड़ा लग गया है। इस ऑपरेशन को कैमरों से दूर रखने के लिए सभी शव पर्दे लगाकर उतारे गए। खबर है कि यहां से सभी शवरों को हैदराबाद ले जाया जाएगा। खबर यह भी है कि पोस्टमार्टम के बाद राजशेखर रेड्डी का शव उनके गृह जनपद ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications