आंध्रा सीएम राजशोखर रेड्डी की मौत

बुधवार सुबह 9:30 बजे हैदराबाद से चित्तूर के लिए निकले रेड्डी का हेलीकॉप्टर लापता होने के बाद भरतीय सेना, वायुसेना और वन विभाग के हजारों जवान हेलीकॉप्टर की तलाश में निकले। 24 घंटे से अधिक समय तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद आखिरकार हेलीकॉप्टर का मलबा नलामाला जंगल की एक पहाड़ी पर मिला।
आंध्र प्रदेश में शोक की लहर
गुरुवार को मिले हेलीकॉप्टर ट्विन इंजन बेल 430 के मलबे में पांच शव बरामद हुए। उनमें रेड्डी के अलावा प्रधान सचिव एस सुब्रामण्यम, मुख्य सुरक्षा अधिकारी एएससी वेसली, पायलट ग्रुप कैप्टन एसके भाटिया और कैप्टन एमएस रेड्डी के शव शामिल हैं। पांचों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। साथ ही वायुसेना के विशेषज्ञ दुर्घटना के कारण पता लगाने में जुट गए हैं।
रात भर चले सर्च ऑपरेशन के बाद सुबह करीब ग्यारह बजे जब रेड्डी की मौत की खबर आते ही देश भर में, खास तौर से आंध्र प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। आंध्र सीएम कार्यालय के बाहर हजारों की तादात में लोग पहुंचे हैं। सभी की आंखें नम हैं।












Click it and Unblock the Notifications