युवक ने पुलिसकर्मी को कार से रौंदा

Madhya Pradesh
जबलपुर। जबलपुर में वाहनों की जांच कर रहे एक पुलिसकर्मी को एक युवक ने कार से रौंद डाला। पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार बुधवार रात जबलपुर के कैंट थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालत में बिना नंबर की एक कार खड़ी थी। कार के शीशों पर काली फिल्म चढ़े होने पर पुलिस का संदेह और बढ़ गया और उसकी तलाशी लेने की कोशिश की, तभी कार सवार युवक ने भागने की कोशिश की और सिपाही देवी प्रसाद परोहा को रौंद डाला।

गंभीर रूप से घायल परोहा की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कैंट थाने के प्रभारी अखिल वर्मा ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया है कि कार जब्त कर ली गई है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+