सिंगूर की ज़मीन वापस कर दूंगा: टाटा

राज्य सरकार के सामने एक ऑफर रखते हुए रतन टाटा ने कहा है कि यदि सरकार सिंगूर परियोजना के लिए जमीन को विकसित करने में लगे धन की भरपाई कर दे तो वह जमीन लौटा देंगे। टाटा नैनो की सिंगूर परियोजना को विवादों के चलते अक्टूबर में पं.बंगाल से गुजरात ले जा चुके हैं।
रतन टाटा समूह की कंपनी टाटा टी की वार्षिक बैठक के लिए कोलकाता में थे। पत्रकारों से बात करते हुए टाटा ने कहा कि सिंगूर की जमीन के लिए फिलहाल तो उनके पास कोई योजना नहीं है, लेकिन वहां बैठने का कोई विचार नहीं है। राज्य सरकार जो भी योजना बनाएगी, कंपनी उसे सहयोग करेगी।












Click it and Unblock the Notifications