रियल एस्टेट में भी मैनेजमेंट कोर्स

संस्थान के बाहरी मामलों की कॉर्पोरेट हेड सराह यंग ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अचल संपत्ति की बिक्री और एजेंसी प्रबंधन में शैक्षिक पाठ्यक्रम की शुरूआत की गई है।
रियल एस्टेट में नौकरियों के अवसर बढ़े
उन्होंने कहा कि देश में अचल संपत्ति कारोबार की वृद्धि के साथ ही इस व्यवसाय के रूप और ढांचे में काफी अधिक जटिलता आ गई गई है। इससे जुड़े अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे भी अधिक महत्वपूर्ण हो गए हैं। इन कारणों से रियल इस्टेट मार्केट में नौकरी के लिए नियोक्ता आजकल उम्मीदवारों से रियल इस्टेट से सम्बंधित विषयों में विशेष शिक्षा की मांग करते हैं। यही नहीं इस क्षेत्र में नौकरियों के अवसर भी तेजी से बढ़ रहे हैं।
इस क्षेत्र में बढ़ती मांगो को धयान में रखकर, यह कोर्स शुरू किया गया है। इस कोर्स के रे में वेबसाइट www.nirem.org से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह कोर्स दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से संचालित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications